कोल: सासनी गेट गौरी गार्डन से चोर ने बाइक चुरा ली, घटना CCTV कैमरे में कैद हुई
Koil, Aligarh | Feb 15, 2025 गौरी गार्डन से एक शातिर चोर बाइक को चुरा ले गया। बाइक स्वामी सुमित गुप्ता ने शुक्रवार रात्रि घर के बाहर बाइक को खड़ा किया था। इस दौरान करीब रात्रि 10:00 बजे एक चोर आया और घर के बाहर खड़ी बाइक का पहला लॉक तोड़ा और फिर बाइक चुरा ले गया। फिलहाल चोर द्वारा घर के बाहर लॉक तोड़कर चुराई गई बाइक की पूरी घटना घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।