करेरा: एसडीएम अनुराग निगवाल के प्रयास से गुलजार हुई करेरा मंडी, किसानों ने लगाए नारे, पेयजल का हुआ शुभारंभ
करैरा-जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन एवं एसडीएम अनुराग निगवाल के सतत प्रयासों से कृषि उपज मंडी करैरा एक बार फिर रौनक से भर उठी। शुक्रवार को मंडी प्रांगण में किसानों की फसलों की डाक बोली के दौरान व्यापारियों और किसानों की अच्छी खासी मौजूदगी रही।एसडीएम अनुराग निगवाल,तहसीलदार ललित शर्मा एवं मंडी सचिव मनोहर घोष मंडी पहुंचकर स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लिया