मकराना: लाडोली गांव से पुलिस ने घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
लाडोली गांव से पुलिस ने घर में घुस कर जान से मारने की नियत से मारपीट करने के मामले के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। परबतसर पुलिस थाना में 8 जुलाई को प्रार्थी गणेशाराम निवासी लाडोली ने घर में घुसकर जान से मारने की नियत से मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया था। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी मदनलाल गुर्जर निवासी लाडोली को ग्राम से गिरफ्तार किया।