मकराना: मकराना के पूर्व विधायक श्रीराम भींचर व प्रधान सुमिता भींचर ने भाजपा कार्यालय में की प्रेस कॉन्फ्रेंस
मकराना के पूर्व विधायक श्रीराम भींचर व पंचायत समिति की प्रधान सुमिता भींचर ने शुक्रवार को बोरावड रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की, प्रधान के दादा पूर्व सैनिक पन्नाराम रेवाड द्वारा जमीन विवाद के चलते सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रधान व पूर्व विधायक पर आरोप लगाए थे, जिनका उन्होंने खंडन किया है।