मकराना: स्थानीय श्री रामधन रांदड़ भवन में मकराना प्राइवेट स्कूल्स सोसायटी के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह हुआ आयोजित
मकराना प्राइवेट स्कूल्स सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय श्रीरामधन रांदड़ भवन में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल मुतलिफ कोटवाल, जिलाध्यक्ष नानूराम सुण्डा और निजी शिक्षण संस्थान के जिलाध्यक्ष उगमाराम रॉयल थे, जबकि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दीपक शुक्ला मुख्य अतिथि थे।