मकराना: पूर्व सैनिक पन्ना राम को पूर्व विधायक व प्रधान द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप, सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन
मकराना के पूर्व विधायक श्रीराम भींचर व पंचायत समिति की प्रधान सुमिता भींचर द्वारा दाबडिया निवासी पूर्व सैनिक 78 वर्षीय पन्नाराम रेवाड़ को प्रताड़ित कर भूमि नाम करवाने या रुपए देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया हैं। जिसको लेकर शुक्रवार को पीड़ित ने सर्व समाज के लोगों के साथ मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार यादवेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा हैं।