मकराना: पर्युषण पर्व, दशलक्षण पर्व व अनन्त चतुर्दशी को देखते हुए मकराना में सभी बूचड़खाने व मांस मछली की दुकानें रहेगी बंद
मकराना नगर परिषद आयुक्त दुर्गाकुमारी ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। आयुक्त ने बताया कि 8 सितंबर रविवार को पर्युषण पर्व, दशलक्षण और 17 सितम्बर मंगलवार को अनन्त चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। इसके चलते शहर की सभी मांस मछली की दुकानों को बंद रखा जाएगा।