छत्तीसगढ़ में अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद परिजनों ने एनएसयूआई छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर छात्रा को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, छात्रा ने पहले कभी इस बारे में जानकारी नहीं दी थी, लेकिन उसकी मौत के बाद दोस्तों से हुई बातचीत में यह बात सामने आई। परिवार की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों की पड़ताल कर रही है ताकि मौत की असल वजह सामने आ सके। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
#Ambikapur #Chhattisgarh #CrimeNews #AmbikapurNews #StudentSuicide #PoliceInvestigation #BreakingNews #FatafatNews