छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक से हड़कंप मच गया है। शहर में संक्रमण के 4 नए मामलों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। राहत की खबर यह है कि प्रभावित 4 मरीजों में से 2 इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 2 अन्य का रायपुर के मेकाहारा समेत अन्य अस्पतालों में उपचार जारी है।
संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 10 बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और जांच में तेजी से जुटी हुई हैं।
#Ambikapur #Chhattisgarh #SwineFluAlert #HealthUpdate #BreakingNews #SwineFlu #ChhattisgarhNews #MedicalCollegeAmbikapur #HealthDepartment #FatafatNews