सामरी कुसमी: बदहाल पशु चिकित्सालय में डॉक्टर नदारद, कचरे में मिली सरकारी दवाइयाँ
कुसमी सामरी शुक्रवार जिले के पस्ता का शासकीय पशु चिकित्सालय इन दिनों अव्यवस्थाओं के चलते बदहाली का शिकार है। आरोप है कि चिकित्सक अक्सर ड्यूटी से नदारद रहते हैं और अस्पताल का काम परिचारक के भरोसे संचालित हो रहा है। वहीं फील्ड में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के अस्पताल में बैठने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल भवन की हालत भी जर्जर है।