रजौली: कारीगांव टोल पर ओवरलोड के नाम पर वसूली का आरोप, स्थानीय बोले- 'चेकर और मेकर यही हैं'
Rajauli, Nawada | Aug 20, 2026 रजौली। कारीगांव टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों से कथित मनमानी वसूली को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर ट्रक चालक का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह एक ही कंपनी के दो ट्रकों का उदाहरण देकर ओवरलोड के नाम पर अलग-अलग राशि लिए जाने का आरोप लगा रहा है। पब्लिक एप वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी गुरुवार को 11 am बजे प्राप्त।