कुशीनगर महोत्सव 2026: महंत दिग्विजय नाथ छठ घाट पोखरे पर हुई भव्य श्री गंगा आरती , बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
कुशीनगर महोत्सव 2026 के अवसर पर आयोजित हो रहे 15 नवम्बर से 22 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में आज नगरपालिका परिषद पडरौना के तिलक नगर वार्ड में स्थित महंत दिग्विजय नाथ छठ घाट पर भव्य श्री गंगा आरती का कार्यक्रम हुआ।
आपको बता दें कि जैसे ही गंगा आरती शुरू हुई, पूरा घाट हर-हर गंगे और जय गंगा मैया के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर पूरे नगर के महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा घाट भक्तों से खचाखच भरा हुआ था। श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
दीपों की रोशनी, शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और आरती की मधुर धुन ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। ऐसा लगा मानो पूरा पडरौना गंगा मैया की भक्ति में डूब गया हो।
इस भव्य गंगा आरती के मौके पर जिलाधिकारी कुशीनगर संजय चौहान, उपजिलाधिकारी सदर पडरौना, चित्रगुप्त मंदिर के महंत श्री दास जी, कुशीनगर महोत्सव के आयोजक व एपीएन न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार विनय रॉय, पडरौना नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहें। सभी अतिथियों ने विधि-विधान से गंगा आरती में हिस्सा लिया और जिले की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
गंगा आरती के बाद मंच से जिलाधिकारी कुशीनगर संजय चौहान, पडरौना नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल व एपीएन न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार विनय रॉय ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा - "कुशीनगर महोत्सव सिर्फ एक आयोजन नहीं है, यह हमारे जिले की संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। गंगा आरती के माध्यम से हम अपनी जड़ों से जुड़ रहे हैं। मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाएं।"
नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा - "तिलक नगर वार्ड स्थित महंत दिग्विजय नाथ छठ घाट को हमने पूरी तरह सजाया है। नगरपालिका की ओर से साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। गंगा आरती में आप सभी का यह उत्साह देखकर मन प्रसन्न हो गया।"
वरिष्ठ पत्रकार विनय रॉय ने कहा - "कुशीनगर महोत्सव का उद्देश्य जिले की प्रतिभा, संस्कृति और आस्था को एक मंच देना है। 15 से 22 नवंबर तक चलने वाली यह गंगा आरती लोगों को जोड़ने का काम कर रही है। आप सभी का सहयोग ही इस महोत्सव की सफलता है।"
गंगा आरती के समापन के बाद पडरौना नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को महोत्सव की बधाई दी।
बताते चलें कि कुशीनगर महोत्सव 2026 के तहत 15 नवंबर से 22 नवंबर तक रोजाना विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हर दिन अलग-अलग कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा जिसमें जिले के सभी लोग शामिल हो सकेंगे।
#KushinagarNews #fbviralreels #nonfollowers #explore विनय जायसवाल Manish Kumar Jaiswal
Kasya, Kushinagar | Nov 20, 2026