बीना: नगर पालिका की बैठक में सफाई व्यवस्था को लेकर हंगामा, अधिकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Bina, Sagar | Jul 16, 2025 नगरीय क्षेत्र में कचरा कलेक्शन का काम एबी इंफ्रा के द्वारा किया जाता है। लेकिन कुछ दिनों से सफाई कंपनी के द्वारा कचरा कलेक्शन का काम सही तरीके से नहीं किया जा रहा। जिसकी वजह से जगह-जगह कचरा का ढेर लगा हुआ है। और नगर में लोग परेशान है। वही बुधवार को नगर पालिका की बैठक में हंगामा के बाद जनप्रतिनिधियों ने अधिकारी व सफाई कंपनी को 24 घंटे का अल्टीमेट दिया है।