बीना: बीना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झाँसी फाटक अंडरब्रिज के पास अवैध शराब के साथ कार ज़ब्त
Bina, Sagar | Jul 15, 2025 थाना प्रभारी अनूप सिंह यादव पेट्रोलिंग कर रहे थे तभी मंगलवार को शराब के अवैध परिवहन की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी ने जवानों के साथ कार का पीछा किया। कार में दो व्यक्ति सवार थे। जो कर को लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने झांसी फाटक अंडर ब्रिज के पास कार को पकड़ लिया। पुलिस ने कर से एक आरोपी को पकड़ा है,वही दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।