बीना: बीना थाना सहित अनुभाग के सभी थानों में नशे के विरुद्ध अभियान शुरू, बच्चों को दिलाई शपथ
Bina, Sagar | Jul 16, 2025 नशे के विरुद्ध मध्य प्रदेश पुलिस के द्वारा संचालित जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके अंतर्गत अनु विभाग के सभी थानों के द्वारा स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।जिससे बच्चों को नशे से बचाया जा सके।वही बीना थाना, आगासौद भानगढ़ एवं खिमलासा थाने के द्वारा मॉडल स्कूल,भानगढ़ एवं खिमलासा शासकीय स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।