बीना: विधायक ने किया झांसी फाटक ओवर ब्रिज और गांधी वार्ड स्थित ओवर ब्रिज का निरीक्षण, मरम्मत के दिए निर्देश
Bina, Sagar | Jul 16, 2025 झांसी फाटक स्थित ओवर ब्रिज मैं बड़े-बड़े गढ़ों की वजह से वाहन चालक आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। जिसको लेकर पार्षद बीडी के द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थी। जिसके चलते विधायक निर्मला सप्रे ने बुधवार करीब 1:00 बजे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग को तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं।