बीना: खिमलासा रोड स्थित शासकीय आईटीआई के छात्रों ने संस्था प्रमुख पर भेदभाव का आरोप लगाकर तहसील में किया प्रदर्शन
Bina, Sagar | Jul 16, 2025 खिमलासा रोड स्थित शासकीय आईटीआई में विद्यार्थियों ने संस्था प्रमुख पर भेदभाव के आरोप लगाए हैं। जिसके चलते आईटीआई के विद्यार्थियों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बीना तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए बुधवार करीब 3:00 बजे एसडीएम के नाम ज्ञापन सोप कर कार्रवाई की मांग की है।