समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 05 सितम्बर 2026
टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित
आज दिनांक 05 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जिले में टीबी मरीजों की पहचान, जांच एवं उपचार की स्थिति तथा टीबी उन्मूलन के लिए संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि टीबी के संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार सुनिश्चित करें तथा अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए।
उन्होंने विशेष रूप से टीबी मरीजों की नियमित निगरानी, उपचार की निरंतरता तथा निक्षय पोषण योजना सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सुविधाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी के साथ प्रभावी रूप से संचालित किया जाए, ताकि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सके।
उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन बक्सर को माइक्रो प्लान बनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रतिदिन फॉलोअप करने का भी निर्देश दिया गया।
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों की पहचान, जांच, उपचार, निक्षय पोषण योजना, मरीजों की नियमित दवा सेवन की निगरानी तथा उपचार के दौरान आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की स्थिति की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि टीबी के संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उनकी जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जागरूकता एवं स्क्रीनिंग गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।
उन्होंने कहा कि टीबी की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए केवल स्वास्थ्य विभाग ही नहीं, बल्कि पंचायती राज संस्थाओं, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, जीविका, नगर निकायों तथा अन्य संबंधित विभागों की भी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 5, 2026