Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
buxar676
नगर में आज निकली भगवान कृष्ण की भव्य शोभा यात्रा बक्सर खबर। गोवर्द्धन मंदिर मठिया मोड नया बाजार से शनिवार को अपराह्न चार बजे भव्य शोभा यात्रा निकली। देखें इस उत्सव की एक छोटी झलक।
Buxar, Buxar
| Sep 5, 2026
MORE NEWS
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गोवर्धन भगवान स्थान, मठिया मोड़ से शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा
Buxar, Buxar | Sep 5, 2026
Buxar, Buxar | Sep 5, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 05 सितम्बर 2026 मिशन प्रभाकिरण के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा को लेकर बैठक आज दिनांक 05 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में मिशन प्रभाकिरण के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार, अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने, रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना तथा आमजनों को योजना के लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में जन-जागरूकता एवं जनभागीदारी बढ़ाते हुए पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जोड़ने हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र आवासीय उपभोक्ता रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कर सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ परिवारों के बिजली खर्च को कम करना है। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई कि वे योजना की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाएं और “सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली बिल बचाएं” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar Energy Department
Buxar, Bihar | Sep 5, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 05 सितम्बर 2026 टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित आज दिनांक 05 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में टीबी मरीजों की पहचान, जांच एवं उपचार की स्थिति तथा टीबी उन्मूलन के लिए संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि टीबी के संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार सुनिश्चित करें तथा अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से टीबी मरीजों की नियमित निगरानी, उपचार की निरंतरता तथा निक्षय पोषण योजना सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सुविधाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी के साथ प्रभावी रूप से संचालित किया जाए, ताकि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन बक्सर को माइक्रो प्लान बनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रतिदिन फॉलोअप करने का भी निर्देश दिया गया। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों की पहचान, जांच, उपचार, निक्षय पोषण योजना, मरीजों की नियमित दवा सेवन की निगरानी तथा उपचार के दौरान आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि टीबी के संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उनकी जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जागरूकता एवं स्क्रीनिंग गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि टीबी की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए केवल स्वास्थ्य विभाग ही नहीं, बल्कि पंचायती राज संस्थाओं, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, जीविका, नगर निकायों तथा अन्य संबंधित विभागों की भी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 5, 2026
‘सत्ता सुख के लिए बिहार के हित बेच दिए’, फरक्का संधि पर जदयू का विपक्ष पर सीधा हमला .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Sep 5, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 05 सितम्बर 2026 जिला पदाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण आज दिनांक 05 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में साफ-सफाई, भवनों का रंग-रोगन, फर्श एवं दीवारों की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, नामांकन तथा आगंतुकों एवं छात्राओं के आगमन से संबंधित अभिलेखों की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी से कारण-पृच्छा करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा छात्राओं के उत्साहवर्धन के उद्देश्य से उनके बीच कलम एवं कॉपियों का वितरण किया गया। साथ ही, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पढ़ाई-लिखाई के प्रति सकारात्मक सुझाव एवं मार्गदर्शन दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय की छात्राएँ +2 उच्च विद्यालय, इटाढ़ी में अध्ययनरत हैं। वहाँ पुलिस अधीक्षक, बक्सर द्वारा छात्राओं से विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही, उन्हें साइबर क्राइम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, व्यक्तिगत सुरक्षा, शिक्षा एवं रहन-सहन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि शिक्षा से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी अपने शिक्षकों को दें। किसी व्यक्तिगत समस्या, भयभीत किए जाने, प्रलोभन दिए जाने अथवा किसी अन्य प्रकार की परेशानी की स्थिति में अपने शिक्षक एवं परिजनों को अवश्य सूचित करें। समस्या का समाधान नहीं होने की स्थिति में वरीय पदाधिकारियों को भी सूचित करें, ताकि तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। छात्राओं को डायल-112, 1098 एवं 1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, बाल विवाह एवं अन्य समस्याओं के संबंध में भी खुलकर जानकारी साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें अवगत कराया गया कि उनकी पहचान गोपनीय रखते हुए आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक, बक्सर, सहायक समाहर्ता, बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी, बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बक्सर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 5, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 05 सितम्बर 2026 आज दिनांक 05 सितंबर 2026 को उच्च विद्यालय, राजपुर, जिला बक्सर में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को मिशन शक्ति योजना के विभिन्न घटकों एवं महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार एवं सशक्तिकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बालिकाओं को किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न, हिंसा, बाल विवाह एवं भेदभाव से बचाव तथा ऐसी परिस्थितियों में उपलब्ध सहायता एवं संरक्षण सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर (One Stop Centre) तथा जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन (District Hub for Empowerment of Women) के कार्यों एवं महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में दी गई प्रमुख जानकारी: 1. सखी - वन स्टॉप सेंटर की कार्य प्रणाली एवं 24 घंटे निःशुल्क सहायता:- घरेलू हिंसा, उत्पीड़न व शोषण से प्रभावित महिलाओं को तत्काल सहायता, परामर्श एवं कानूनी सहयोग। 2. हेल्पलाइन नंबर:- 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्डलाइन) 24x7 उपलब्ध, पूर्णतः निःशुल्क सेवा। 3. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, कन्या विवाह योजना - बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सहायता हेतु। 4. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पोक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध:- बालिकाओं की सुरक्षा, समानता एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता। 5. गुड टच-बैड टच एवं आत्मरक्षा:- बच्चों को गुड टच/बैड टच की पहचान तथा आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी। छात्राओं द्वारा खुलकर अपने सवाल पूछे गए। अंत में सभी छात्राओं एवं शिक्षकों को हेल्पलाइन नंबर का पम्पलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम में सखी केंद्र से केंद्र प्रशासक, केस वर्कर, डाटा ऑपरेटर एवं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #bihar #buxarjila #buxar
Buxar, Bihar | Sep 5, 2026
☀️ सोलर लगाइए, बिजली बिल को कहिए अलविदा! 3 किलोवाट का टाटा सोलर सिस्टम करीब 1 लाख 2 हजार रुपये में! 😲⚡ बक्सर में रेयांश एनर्जी के संचालक राकेश कुमार राय बता रहे हैं सोलर लगाने का पूरा गणित — कितनी लागत, कितनी सब्सिडी और हर महीने कितनी बचत हो सकती है. रेयांश एनर्जी के अनुसार, 3 किलोवाट सिस्टम की कीमत करीब 2 लाख रुपये है, जिस पर केंद्र और राज्य की सब्सिडी मिलाकर करीब 98 हजार रुपये तक की सहायता मिल सकती है. यानी पात्रता के अनुसार सब्सिडी मिलने के बाद खर्च करीब 1 लाख 2 हजार रुपये रह सकता है. साथ में टाटा सोलर का भरोसा और पैनल पर 25 साल तक की वारंटी. ☀️ तो फिर इंतजार किस बात का? सूरज की रोशनी से बिजली बनाइए और बिजली के बढ़ते खर्च को कम कीजिए! 📍 बक्सर | रेयांश एनर्जी #ReyanshEnergy #Buxar #Solar #TataSolar #SolarPanel SolarEnergy SolarSubsidy PMSuryaGhar BijliBill BuxarNews BiharNews SolarPower GreenEnergy BuxarTopNews
Buxar, Buxar | Sep 5, 2026