समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 05 सितम्बर 2026
आज दिनांक 05 सितंबर 2026 को उच्च विद्यालय, राजपुर, जिला बक्सर में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को मिशन शक्ति योजना के विभिन्न घटकों एवं महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार एवं सशक्तिकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
बालिकाओं को किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न, हिंसा, बाल विवाह एवं भेदभाव से बचाव तथा ऐसी परिस्थितियों में उपलब्ध सहायता एवं संरक्षण सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर (One Stop Centre) तथा जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन (District Hub for Empowerment of Women) के कार्यों एवं महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में दी गई प्रमुख जानकारी:
1. सखी - वन स्टॉप सेंटर की कार्य प्रणाली एवं 24 घंटे निःशुल्क सहायता:- घरेलू हिंसा, उत्पीड़न व शोषण से प्रभावित महिलाओं को तत्काल सहायता, परामर्श एवं कानूनी सहयोग।
2. हेल्पलाइन नंबर:- 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्डलाइन) 24x7 उपलब्ध, पूर्णतः निःशुल्क सेवा।
3. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, कन्या विवाह योजना - बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सहायता हेतु।
4. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पोक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध:- बालिकाओं की सुरक्षा, समानता एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता।
5. गुड टच-बैड टच एवं आत्मरक्षा:- बच्चों को गुड टच/बैड टच की पहचान तथा आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी।
छात्राओं द्वारा खुलकर अपने सवाल पूछे गए। अंत में सभी छात्राओं एवं शिक्षकों को हेल्पलाइन नंबर का पम्पलेट वितरित किया गया।
कार्यक्रम में सखी केंद्र से केंद्र प्रशासक, केस वर्कर, डाटा ऑपरेटर एवं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #bihar #buxarjila #buxar
4 views | Buxar, Bihar | Sep 5, 2026