समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 05 सितम्बर 2026
मिशन प्रभाकिरण के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा को लेकर बैठक
आज दिनांक 05 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में मिशन प्रभाकिरण के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार, अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने, रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना तथा आमजनों को योजना के लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में जन-जागरूकता एवं जनभागीदारी बढ़ाते हुए पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जोड़ने हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया गया।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र आवासीय उपभोक्ता रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कर सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ परिवारों के बिजली खर्च को कम करना है।
जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई कि वे योजना की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाएं और “सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली बिल बचाएं” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar Energy Department
Buxar, Bihar | Sep 5, 2026