लखीसराय: नया बाजार: आर. लाल कॉलेज में छात्राओं का फूटा गुस्सा, मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सौंपा आवेदन
लखीसराय। नया बाजार स्थित आर. लाल कॉलेज की छात्राओं ने महाविद्यालय में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रभारी प्राचार्य को आवेदन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है। शुक्रवार की दोपहर 1:49 पर मिली जानकारी के अनुसार छात्राओं का कहना है कि कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।