पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में किया जाएगा पुष्पा-2 के ट्रेलर को रिलीज, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना रहेंगे मौजूद
पटना में पहली बार बड़े पर्दे की फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया जा रहा है। रविवार शाम 6:00 बजे गांधी मैदान में पुष्पा- 2 के ट्रेलर को रिलीज किया जाएगा। इसके लिए एक बड़ा इवेंट भी रखा गया है। रविवार दोपहर 2:00 बजे से ही लोगों का इस कार्यक्रम में आना शुरू हो गया है। प्रशासन के तरफ से भी कार्यक्रम को लेकर तैयारी की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है।