पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा- तेजस्वी के स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए 'चूहा' शब्द आया था
एनएमसीएच में एक मरीज की आंख निकाल लेने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब जांच रिपोर्ट आएगा तो दोषी पर तुरंत कार्यवाई की जाएगी। मौके पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जब तेजस्वी यादव स्वास्थ्य मंत्री थे तभी चूहा शब्द आया था।