शिवहर: पुलिस ने लदौरा के पास से 40 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया, मोटरसाइकिल ज़ब्त
तरियानी छपरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार बुधवार को सुबह 09 बजे बताया कि एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर लदौरा में एक मोटरसाइकिल पर दो शराब कारोबारी को 40 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारी का नाम मुकेश कुमार और जीतू कुमार है. दोनों को गिरफ्तार कर शिवहर जेल भेज दिया है. मोटरसाइकिल जप्त कर ली गयी है।