शिवहर: ज़िले के तीन फीडर में बुधवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सेवा रहेगी बाधित
बिजली विभाग के विद्युत कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद सिंह ने आज मंगलवार को शाम 4:15 मिनट पर बताया है कि कल शिवहर जिला के तीन फीडर में बिजली सेवा मरम्मती कार्य को लेकर बाधित रहेगा. उन्होंने बताया कि कल सुबह 09 से लेकर शाम 05 बजे तक पिपराही फीडर, रतनपुर फीडर और कटैया फीडर में बिजली सेवा बाधित रहेगी. इस बीच बिजली उपभोक्ता अपना वैकल्पिक व्यवस्था कर ले।