पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ, महापर्व छठ का प्रथम चरण पूरा हुआ
अस्ताचल गामी भगवान भास्कर को पोड़ैयाहाट में चीर नदी के पावन घाटों पर रविवार की शाम श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया। इसी के साथ छठ महापर्व का प्रथम चरण पूरा हो गया। आज दिन के तीसरे पहर से ही व्रतियों एवं श्रद्धालुओं का नदी घाट पर आना शुरू हो गया था। पूरी श्रद्धा के साथ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को प्रणाम किया। सोमवार को उदीयमान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा।