हरसूद: हरसूद विकासखंड में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बुधवार को सुरक्षित बचपन अभियान के तहत हरसूद विकासखंड में दो स्थानों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुधवार को दिव्य बालाजी पब्लिक स्कूल हरसूद में व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड हरसूद श्री राकेश भिड़े द्वारा विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरुक करते हुए बच्चों के अधिकारों, बाल संरक्षण तथा बाल अपराधों से बचाव के बारे में बताया गया।