गरोठ: गरोठ मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कुल के बच्चों ने अनोखी प्रस्तुती प्रस्तुत की देखने को मिला उत्साह के साथ जोश
गरोठ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई प्रकार के आयोजन देखने को मिले।नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया द्वारा आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले आयोजन को लेकर खुशी जताई और आयोजनों की अनोखी प्रस्तुति देखने को अलग-अलग स्कूल से आए छात्र-छात्राओं के द्वारा की गई। उनकी इन प्रस्तुति को देखकर नगर परिषद अध्यक्ष सहित नगर की जनता ने काफी खुशी जताई।