विधायक दलीप ठाकुर ने भारी बारिश और भुस्खलन से प्रभावित ग्राम पंचायत समैला के अंतर्गत घोड़ी, मतोली,और ग्राम पंचायत बलद्वाड़ा के गाँव खनोट व हरल्याण का दौरा किया। इस दौरान बारिश से लोगो के घरों, जमीन व सड़को को हुए नुकसान का जायजा विधायक ने लिया। विधायक ने कहा कि आपदा की इस दुख की घड़ी में हम प्रभावित परिवारों के साथ खड़े है और जो भी यथासंभव प्रभावितों के लिए होगी।