मत्स्य पालकों के कल्याण और विकास की दिशा में पहल
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र कोपाबेड़ा में मछुआरों एवं मत्स्य पालकों के लिए संगोष्ठी, परिचर्चा तथा मत्स्य बीज एवं इनपुट सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री आनंद निषाद ने मत्स्य पालकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों से मत्स्य पालन, गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज, आहार एवं तालाब प्रबंधन, उत्पादन बढ़ाने और मत्स्य उत्पादों के बेहतर विपणन जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मत्स्य पालकों को मत्स्य बीज, जाल एवं आवश्यक इनपुट सामग्री का वितरण भी किया गया। आधुनिक तकनीकों और बेहतर प्रबंधन को अपनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आय के अवसरों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari