कोंडागांव में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 46 दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए गए और हितग्राहियों को स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।
जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, UNICEF छत्तीसगढ़ एवं MCCRT के समन्वित प्रयासों से अब जिले में ही HPLC जांच की सुविधा उपलब्ध है। इससे हितग्राहियों को कांकेर या जगदलपुर जाने की आवश्यकता कम होगी और समय एवं यात्रा व्यय की बचत होगी।
📌 जिन सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र नहीं बना है, वे मेडिकल बोर्ड के माध्यम से प्रमाण-पत्र बनवा सकते हैं। जिले में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड की सुविधा उपलब्ध है।
#Kondagaon #SickleCell #दिव्यांगता_प्रमाणपत्र #सामाजिक_सुरक्षा #स्वास्थ्य_सेवा जनकल्याण