ग्राम पंचायत तोतर में 60 दिवसीय मेगा ड्राइव नालसा योजना 2026 के तहत विशेष विधिक एवं जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके निराकरण की पहल की गई। विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराईं।
📌 आधार एवं आयुष्मान कार्ड
📌 श्रम कार्ड एवं श्रमिक पंजीयन
📌 स्वास्थ्य जांच
📌 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण
📌 हियरिंग एड एवं बुजुर्गों को छड़ी
📌 महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी
📌 परिवहन सेवाएं एवं ड्राइविंग लाइसेंस
📌 निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श
शिविर का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक न्याय, विधिक सहायता, शासकीय योजनाओं और आवश्यक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना रहा। विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर मिलने से ग्रामीणों को समय और श्रम की बचत के साथ योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिली।
यह पहल न्याय के अधिकार और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में सार्थक कदम है।
#NALSA #LegalAid #जनसेवा #जनसमस्या_समाधान #Kondagaon
1 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 18, 2026