‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विकासखंड केशकाल के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अतिदूरस्थ ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों ने ‘स्वच्छ भारत’, ‘मेरे सपनों का भारत’ सहित विभिन्न विषयों पर चित्र बनाकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, देशप्रेम और विकसित भारत की अपनी कल्पना को रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त किया।
विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मकता और उत्साह का अवलोकन कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार, स्वच्छता चेतना, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #Kondagaon #Keshkal #स्मेरे_सपनों_का_भारत
2 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 18, 2026