‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय महात्मा गांधी वार्ड, कोण्डागांव में ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण, सेना का शौर्य और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाओं और विचारों को चित्रों एवं भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया।
इन रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, विकास और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का अवसर मिला।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #Kondagaon #मेरे_सपनों_का_भारत #विकसित_भारत विकसित_छत्तीसगढ़
2 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 18, 2026