श्रीनगर में चाय की चुस्की के साथ सीएम धामी का जनसंवाद, सियासी गलियारों में हलचल!
#पौड़ी चुंगी, श्रीनगर गढ़वाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक श्रीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने पौड़ी चुंगी स्थित मंगल सिंह की चाय की दुकान पर रुककर चाय पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने बच्चियों और अधिकारियों को खुद अपने हाथों से चाय परोसी।
मुख्यमंत्री के इस सहज अंदाज की तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। आखिर सीएम धामी का श्रीनगर में यह अचानक पड़ाव क्या संदेश दे रहा है? 👀
📸 तस्वीरें चर्चा में, सियासी मायने तलाशने में जुटे लोग!
#CM धामी #PushkarSinghDhami #श्रीनगरगढ़वाल #पौड़ीगढ़वाल #Uttarakhand #उत्तराखंड_राजनीति
Pauri, Garhwal | Oct 29, 2026