मरवन: करजा थाना क्षेत्र के रकसा बहादुर चौक के समीप से दो बोतल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
करजा थाना क्षेत्र के रकसा बहादुर चौक के समीप से दो बोतल विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को करजा पुलिस में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पानापुर ओपी क्षेत्र के पानापुर निवासी नीतेश कुमार के रूप में हुई । मामले को लेकर एसआई नितेश कुमार मिश्रा के बयान पर केस दर्ज कर ,करजा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।