हुज़ूर: भोपाल के मिसरोद इलाके में शादी का झांसा देकर युवती से साढ़े तीन साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jul 5, 2025 भोपाल के मिसरोद इलाके में एक युवती के साथ लिव-इन में रह रहे युवक ने शादी का झांसा देकर साढ़े तीन साल तक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने संबंध तोड़ दिए और युवती को दूसरे समाज का बताकर शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर मिसरोद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है|