हुज़ूर: भोपाल में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर महिला से ₹5 लाख ठगने वाला आरोपी पीथमपुर से गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jul 5, 2025 भोपाल में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर महिला से पांच लाख रुपए ठगने वाले जालसाज को पीथमपुर से गिरफ्तार किया गया। साइबर क्राइम ब्रांच के मुताबिक, कोलार निवासी अनु वर्मा को वॉट्सऐप वीडियो कॉल पर धमकाया गया कि उनका नंबर अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल हुआ है और अब उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा डर के कारण महिला ने 5लाख रूपये ट्रांसफर कर दिए|