हुज़ूर: भोपाल के शाहजहांनाबाद में 25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कैंसर पीड़ित मां से मिलने आई थी मायके
Huzur, Bhopal | Jul 5, 2025 भोपाल के शाहजहांनाबाद में 25 वर्षीय नोरीन खान ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 3:30 बजे की है। नोरीन अपने साढ़े तीन साल के बेटे के साथ कैंसर पीड़ित मां की देखरेख के लिए मायके आई थी और वहीं रुकी थी। पति फैजान खान ने बताया कि परिजनों ने देर रात उन्हें फांसी लगाने की सूचना अधिक जब वे पहुंचे तब शव को फंदे से उतारा जा चुका था|