हुज़ूर: भोपाल के वार्ड नंबर-50 में राष्ट्रध्वज जलाने पर निगम ऑफिस के बाहर हंगामा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य ने जताया विरोध
Huzur, Bhopal | Jul 5, 2025 भोपाल के वार्ड-50 स्थित 12 नंबर बस स्टॉप पर निगम वार्ड ऑफिस के बाहर राष्ट्रध्वज जलाने को लेकर शनिवार को हंगामा हो गया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष निक्की चौबे और अन्य लोगों ने विरोध जताते हुए शाहपुरा थाने में शिकायत की हैं। उन्होंने बताया कि निगमकर्मी प्लास्टिक के करीब 50 तिरंगे जला रहे थे।