हुज़ूर: भोपाल के खेजड़ा बरामद में प्रशासन ने दो अवैध कॉलोनियों पर की कार्रवाई, ₹12.50 करोड़ की भूमि को अवैध कब्जे से कराया मुक्त
Huzur, Bhopal | Jul 5, 2025 भोपाल के खेजड़ा बरामद में शनिवार को प्रशासन ने दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। गोविंदपुरा SDM रवीश कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में टीम ने पक्की सड़क और बाउंड्रीवॉल तोड़ दी। 2 करोड़ की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। वहीं, 10.50 करोड़ की निजी भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही " श्री श्याम सिटी कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया|