दादरी: कमिश्नर के निर्देश पर जनपद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में चलाया गया सघन सर्चिंग अभियान, वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर सोमवार को आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। अभियान के तहत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आम जन से आगामी दिनों में शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।