दादरी: पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को साइट-B से किया गिरफ्तार, मौके से 1 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस ने सोमवार को एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से धर्मेंद्र के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है, जो बाहर के राज्यों से अवैध गांजा लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।