आरा में बड़ा हादसा,नदी में नहाने के दौरान छह बच्चे डूबे, चार को बचाया गया, दो अब भी लापता
आरा। भोजपुर जिले के गढ़हनी थाना क्षेत्र के शांति नगर में नदी में नहाने के दौरान छह बच्चे डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से चार बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो बच्चे अभी भी लापता हैं।
लापता बच्चों की तलाश जारी है। वहीं, एनडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने आरा-सासाराम मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है।