टीकमगढ़: सैतपुरा गांव के पास ट्रक की टक्कर से तीन लोग घायल, 108 एंबुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया
टीकमगढ़ जिले के सैतपुरा गांव के पास तीन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। घायलों के नाम राजू, प्रिंस और सरोज बताए गए हैं जो खरोई गांव के निवासी हैं। परिजन ने बताया कि राजू अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से अन्य गांव से अपने गांव आ रहा था रास्ते में सैतपुरा गांव के पास ट्रक की टक्कर से तीनों घायल हो गए।