भितरवार: गोलेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली जाने वाली कावड़ कलश यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं उत्साह का माहौल
कल 23 अगस्त रविवार को सुबह 9:00 बजे पार्वती नदी दिया दाह घाट से गोलेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली जाएगी कावड़ कलश यात्रा। नगर भितरवार में कलश यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। रेस्ट हाउस के पास स्थित मां काली माता के मंदिर पर उपस्थित महिलाओं ने भी कावड़ कलश यात्रा को लेकर अपील करते हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही है।