पालोजोरी: पालोजोरी में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने संगठन विस्तार और सरकार की विफलताओं पर की चर्चा
स्थानीय मंडल स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक रणधीर सिंह उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पालोजोरी और बसाहा मंडल में संगठन की मजबूती, आगामी चुनाव की रणनीति और राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाना रहा।