नरकटियागंज नगर के पुरानी बाजार स्थित गैस एजेंसी के समीप सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। तेज रफ्तार बालू और सीमेंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृत बच्ची की पहचान इम्तियाज शेख की पुत्री सकीना खातून के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सकीना अपने नाना रैफुल शेख के घर भतौड़ा गांव में रहती थी।