सरैया: सरैया के गोपिनाथापुर दोकड़ा में अपराधियों ने दवा दुकानदार से एक लाख नकद और डेढ़ लाख का मोबाइल लूटा
सरैया में दवा दुकानदार से एक लाख की लूट, डेढ़ लाख का मोबाइल भी ले गए अपराधी सरैया: सरैया थाना क्षेत्र के दोकड़ा स्कूल के समीप रविवार की रात करीब 10 बजे अपाचे बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर दवा दुकानदार से एक लाख रुपये नकद और करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।